Gtustdy

Technical Tips Blog

Menu
  • Home
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING
Menu
गूगल गो एप्लीकेशन क्या है?  गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? गूगल गो एप्लीकेशन के कुछ प्रमुख फायदे

गूगल गो एप्लीकेशन क्या है?  गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? गूगल गो एप्लीकेशन के कुछ प्रमुख फायदे

Posted on December 13, 2020December 5, 2020 by admin

गूगल गो एप्लीकेशन क्या है?  गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? गूगल गो एप्लीकेशन के कुछ प्रमुख फायदे – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी?  उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे। दोस्तों मैं एक बार फिर से आप सभी का स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर।  आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।  आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि Google go एप्लीकेशन क्या है? Google go एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? साथ में हम आपको बताएंगे कि Google go एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करें?  तो दोस्तों अगर आप भी गूगल के इस नए एप्लीकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल निश्चित रूप से आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़िए

दोस्तों आज के इस टेक्नोलॉजी भरे जमाने में नए नए एप्लीकेशन प्रतिदिन डिवेलप हो रहे हैं।  इनमें से कुछ एप्लीकेशन तो ऐसे हैं जो बहुत ही कम समय में पॉपुलर हो जाते हैं। पर कुछ एप्लीकेशन ऐसे भी हैं जो लोगों को पसंद नहीं आते हैं। अगर हम बात आज के समय के एक ट्रेंडिंग एप्लीकेशन की करें जो आज आपको बहुत से लोगों के पास देखने को मिल जाएगा तो वह एप्लीकेशन है गूगल गो एप्लीकेशन।  जी हां दोस्तों Google go एप्लीकेशन आज के समय का एक बहुत ही ट्रेंडिंग और पॉपुलर एप्लीकेशन है। 

दोस्तों अगर आप सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं,  इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो हमें पूरा यकीन है कि आपने भी Google go एप्लीकेशन का नाम जरूर सुना होगा। आज आपको यूट्यूब के एडवर्टाइजमेंट में तथा सोशल मीडिया में अनेक पोस्ट में गूगल गो एप्लीकेशन का एड देखने को मिल जाएगा। दोस्तों जब भी कोई गूगल गो का नाम सुनता है तो उसके दिमाग में सिर्फ एक ही प्रश्न आता है कि आखिर यह गूगल गो एप्लीकेशन है क्या?  और यह क्यों इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह एप्लीकेशन डायरेक्ट गूगल से जुड़ा हुआ है । 

दोस्तों गूगल के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे।  गूगल आज हमारे जीवन का एक आधार बन चुका है।  गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है।  गूगल आज से कुछ वर्षों पहले तक सिर्फ सर्च इंजन की फील्ड में ही वर्क करता था पर अब गूगल ने अपने खुद की एप्लीकेशन लॉन्च करना शुरू कर दिया है।  आज गूगल के अनेक एप्लीकेशन मार्केट में हैं जो बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं। आज गूगल के द्वारा गूगल पे, गूगल मैप, गूगल किन, गूगल कीबोर्ड, जैसे दर्जनों एप्लीकेशन लांच किए गए हैं जो लोगों के द्वारा बहुत पसंद किए जा रहे हैं। 

अपने एप्लीकेशन डेवलपमेंट की इसी श्रंखला में गूगल ने एक और नया एप्लीकेशन लॉन्च किया है जिसका नाम गूगल गो एप्लीकेशन है। यह एप्लीकेशन भी गूगल का एक बहुत ही शानदार एप्लीकेशन है क्योंकि इस एप्लीकेशन में भी आपको गूगल का भरोसा और गूगल का ब्रांड देखने को मिलता है। दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय नहीं लेंगे और आपको बताते हैं कि आखिर यह गूगल गो एप्लीकेशन क्या है? 

Table of Contents

  • Google go एप्लीकेशन क्या है? 
  • Google go application कैसे डाउनलोड करें? 
  • Google go application के फायदे । 
  •  निष्कर्ष

Google go एप्लीकेशन क्या है? 

आइए दोस्तों अब आपके इंतजार को समाप्त करते हैं और आपको बताते हैं कि गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?  दोस्तों Google go एप्लीकेशन एक प्रकार का कंबो एप्लीकेशन है। वैसे तो यह एप्लीकेशन सर्च इंजन की तरह ही वर्क करता है पर इसमें आपको सर्च इंजन के अलावा भी कुछ फीचर्स मिलते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल गो एप्लीकेशन का ट्रायल वर्ष 2017 में शुरू हो गया था।  उसके बाद इस एप्लीकेशन का ट्रायल कंप्लीट हुआ और आम यूजर के लिए इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर लांच कर दिया गया।

गूगल गो एप्लीकेशन में आप कोई भी इंफॉर्मेशन सर्च कर सकते हैं।  दोस्तों वैसे तो अपनी इंफॉर्मेशन सर्च करने के लिए अनेक प्लेटफार्म है पर अगर आप किसी अन्य प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके कुछ सर्च करते हैं तो उसका रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगता है।   

Google go एक ऐसा एप्लीकेशन है जिससे कुछ भी सर्च करने पर आपको सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर उसका रिजल्ट देखने को मिल जाता है। गूगल गो एप्लीकेशन में आपको एक और फीचर दिया जाता है।  इस एप्लीकेशन में आपको फोटो स्कैन का ऑप्शन मिलता है।  आप किसी भी फोटो को स्कैन करके उसका ट्रांसलेट कर सकते हैं तथा उसकी इंफॉर्मेशन निकाल सकते हैं। यह भी गूगल गो का एक अच्छा ऑप्शन है जिस वजह से इसको पसंद किया जा रहा है।

Google go एप्लीकेशन में आपको वॉइस सर्च का भी फीचर मिल जाता है। आप बिना कुछ टाइप किए सिर्फ बोलकर ही अपनी इंफॉर्मेशन सर्च कर सकते हैं।  साथ ही आपको इस एप्लीकेशन में 10 से भी अधिक लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है। आप किसी भी लैंग्वेज में रिजल्ट देख सकते हैं तथा इंफॉर्मेशन सर्च कर सकते हैं।

Google go application कैसे डाउनलोड करें? 

दोस्तों अगर आपको भी Google go एप्लीकेशन पसंद आया है और आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।  यह एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें इसके स्टेप नीचे बताए गए हैं। 

सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है।  वहां पर आपको सर्च बार में Google go टाइप करना है और सर्च करना है। 

अब आपको अपनी स्क्रीन पर गूगल गो एप्लीकेशन का रिजल्ट दिखाई देगा। अब आपको Google go एप्लीकेशन के यूज़र आइकन पर क्लिक करना है। 

अब आपको अपने मोबाइल की स्क्रीन पर एक डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

अब आपका यह एप्लीकेशन आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा। 

अब आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा।  जिस प्रकार आप अन्य एप्लीकेशन को इंस्टॉल करते हैं उसी प्रकार आप इस एप्लीकेशन को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। 

तो दोस्तों इस प्रकार आप ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके Google go एप्लीकेशन अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं तथा इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google go application के फायदे । 

आइए दोस्तों एक नजर डालते हैं Google go एप्लीकेशन क्या फायदा के ऊपर । 

गूगल गो एप्लीकेशन पूरी तरह से विश्वासनिय है क्योंकि इस एप्लीकेशन में आपको गूगल का भरोसा मिलता है। 

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इस एप्लीकेशन में आप बहुत ही कम समय में अपना रिजल्ट पा सकते हैं।

अगर आपको कोई भाषा समझने में समस्या होती है तो आप गूगल गो एप्लीकेशन में उपस्थित कैमरा ऑप्शन पर क्लिक करके उसे फोटो को स्कैन कर सकते हैं और उसका ट्रांसलेट कर सकते हैं।

गूगल गो एप्लीकेशन का यूजर इंटरफेस बहुत ही आसान है।  इस एप्लीकेशन को कोई भी यूज कर सकता है।

अगर आप  गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपना डाटा बचा सकते हैं क्योंकि गूगल गो एप्लीकेशन डाटा सेवर पर आधारित है।

दोस्तों यह आपके लिए Google go एप्लीकेशन के कुछ प्रमुख फायदे थे जिनके बारे में हमने आपको विस्तार से बताया।

कैंसिल चेक क्या है? कैंसिल चेक कैसे बनवाएं?

 निष्कर्ष

साथियों आज के लिए बस इतना ही।  आज की जानकारी यहीं पर समाप्त होती है।  आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया Google go एप्लीकेशन क्या है?  तथा गूगल गो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?  हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आप इसी प्रकार की अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल प्रतिदिन पढ़िए।  अपना कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।  शुभ दिन

Recent Posts

  • Android Application बना कर पैसे कैसे कमाए
  • Shopy : Online Store & Catalogue Apps क्या हैं?
  • कोरोना महामारी के बीच आपको इन ट्रिक्स से मिल सकता है प्रमोशन
  • जीमेल अकाउंट में अपनी प्रोफाइल पिक्चर कैसे चेंज करें
  • बाइक को किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • FBS Trading Apk File क्या हैं? | What Is FBS Trading Apk File
  • व्हाट्सएप के 5 ट्रिक जो आप नहीं जानते होंगे
  • किसी भी फोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करे ?
  • अपना खुद का ऑर्गेनिक फूड स्टोर कैसे ओपन करें
  • जानिए किन जरियों से आप कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई

Follow US on

Categories

  • Amazing Fact
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • Business
  • FINANCE
  • MAKE MONEY
  • ONLINE MARKETING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020

About This Site

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms and Conditions
©2022 Gtustdy | Design: Newspaperly WordPress Theme