Gtustdy

Technical Tips Blog

Menu
  • Home
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING
Menu
कैमरा तथा फोटोग्राफी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

कैमरा तथा फोटोग्राफी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Posted on July 16, 2021July 8, 2021 by admin

कैमरा तथा फोटोग्राफी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कैमरा तथा फोटोग्राफी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य कौन से हैं?इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगे जो फोटोग्राफी की दुनिया से जुड़े हैं लेकिन इनके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

फोटोग्राफी आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। जब भी हम अपने घर से निकल कर कहीं बाहर जाते हैं, किसी शादी पार्टी या अन्य फंक्शन में हिस्सा लेते हैं या फिर किसी अच्छी जगह पर घूमने जाते हैं वहां पर फोटोग्राफी करना नहीं भूलते। जब भी हम अपने पुराने दोस्तों के साथ मिलते हैं या फिर किसी बड़ी हस्ती के साथ मिलते हैं तो हम उसके साथ भी एक या दो फोटो जरूर खींचते हैं।

फोटो खिंचवाना लगभग हर किसी को पसंद होता है फिर चाहे वह लड़कियां हो या वह लड़के हो। फोटोग्राफी एक तरह का बिजनेस भी बन चुका है। आज आपको गांव शहर कस्बे हर जगह पर फोटोग्राफी स्टूडियो देखने को मिल जाएंगे जो हर समय आपके फोटो खींचने के लिए तैयार बैठे हैं। लेकिन दोस्तों क्या आपको पता है जिस फोटोग्राफी को हम अपने जीवन में इतनी अहमियत देते हैं जिस फोटोग्राफी को हम अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण बात समझते हैं आखिर उस फोटोग्राफी से जुड़ी रोमांचक जानकारियां कौन-कौन सी है?

Read More – F1 स्टूडियो सॉफ्टवेयर क्या है ? F1 स्टूडियो सॉफ्टवेयर कैसे डाउनलोड करें ?

कैमरा तथा फोटोग्राफी यह दोनों ऐसी चीजें हैं जो अपने आप में अनेक रहस्यों को समेटे हुए हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कैमरा फोटोग्राफी से जुड़े कुछ ऐसे पॉइंट और ऐसे तर्क बताएंगे जो आपने आज से पहले शायद नहीं सुने होंगे।

कैमरा तथा फोटोग्राफी से जुड़ी इंटरेस्टिंग जानकारी

  1. आज के समय में फोटो खींचना बहुत आसान है। आपको बस कैप्चर बटन पर क्लिक करना है और 1 सेकेंड के अंदर आपकी फोटो कैप्चर हो जाती है। लेकिन दोस्तों आज से कई वर्षों पहले जब कैमरे का आविष्कार हुआ था उस समय एक छोटी सी फोटो खिंचवाने के लिए लोगों को कैमरे के सामने 8 घंटे तक बैठना पड़ता था।
  2. वर्तमान में गूगल मैप अभी एक बिल्कुल नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में गूगल मैप एक सी व्यू जुड़ने जा रहा है। इसकी सहायता से आप पानी के अंदर 360-degree की इमेज देख सकते हैं।
  3. 1923 में एक ऐसे कैमरे का आविष्कार किया गया था जो अब तक का सबसे महंगा कैमरा साबित हुआ। इस कैमरे को 2012 में लगभग 2500000 डॉलर रुपए में किसी ने खरीदा।
  4. विश्व में पहली बार जब अंतरिक्ष यात्री चन्द्रमा पर गए थे उन्होंने चंद्रमा की एक सबसे पहली फोटो खींची थी। जिस कैमरे से इस फोटो को खींचा गया था वह कैमरा आज भी चंद्रमा पर है उसे वापस पृथ्वी पर नहीं लाया गया।
  5. 1975 में दुनिया का सबसे पहला डिजिटल कैमरा बनाया गया था। इस कैमरे का पिक्सेल 0.01 मेगापिक्सल था। इसी के साथ-साथ इस कैमरे का वजन लगभग 4 किलो था।
  6. दुनिया का सबसे पहला डीएसएलआर कैमरा कोडक तथा कैनन दोनों ने मिलकर बनाया था। इसे वर्ष 1986 में डेवलप किया गया था।
  7. दिलीश पोरख मुंबई के रहने वाले एक ऐसे शख्स हैं इनके पास दुनिया में सबसे बड़ा कैमरा संग्रह है। उन्होंने अब तक 4425 कैमरा को इकट्ठा किया है।
  8. दुनिया का सबसे पहला डीएसएलआर कैमरा केवल 1.3 मेगापिक्सल का था।
  9. वर्ष 1800 से लेकर 1900 के मध्य जितनी फोटो खींची गई थी उतनी फोटो वर्तमान समय में केवल 1 मिनट में खींची जा रही है।
  10. जब हम कैमरे के द्वारा फोटो कैप्चर करते हैं तो उसमें एक कैप्चर साउंड आता है। हम चाहें तो इस कैप्चर साउंड को बंद कर सकते हैं। लेकिन जापान एक ऐसा देश है जहां पर हम इस कैचर साउंड को बंद नहीं कर सकते। जापान के फोन में कैप्चर साउंड बंद करने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है।
  11. सिक्योरिटी कैमरा का इस्तेमाल सबसे पहले 1960 में किया गया था। हाला की सिक्योरिटी कैमरा को 1942 में बना लिया गया था।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए कैमरे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां हैं जिनके बारे में हमने आपको बताया। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Recent Posts

  • Android Application बना कर पैसे कैसे कमाए
  • Shopy : Online Store & Catalogue Apps क्या हैं?
  • कोरोना महामारी के बीच आपको इन ट्रिक्स से मिल सकता है प्रमोशन
  • जीमेल अकाउंट में अपनी प्रोफाइल पिक्चर कैसे चेंज करें
  • बाइक को किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • FBS Trading Apk File क्या हैं? | What Is FBS Trading Apk File
  • व्हाट्सएप के 5 ट्रिक जो आप नहीं जानते होंगे
  • किसी भी फोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करे ?
  • अपना खुद का ऑर्गेनिक फूड स्टोर कैसे ओपन करें
  • जानिए किन जरियों से आप कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई

Follow US on

Categories

  • Amazing Fact
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • Business
  • FINANCE
  • MAKE MONEY
  • ONLINE MARKETING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020

About This Site

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms and Conditions
©2022 Gtustdy | Design: Newspaperly WordPress Theme