Gtustdy

Technical Tips Blog

Menu
  • Home
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING
Menu
Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लांच यहां पर जाने फीचर्स प्राइस और रिव्यू

Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लांच यहां पर जाने फीचर्स प्राइस और रिव्यू

Posted on December 19, 2020December 5, 2020 by admin

Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन  इंडिया में हुआ  लांच यहां  पर जाने  फीचर्स प्राइस और रिव्यू –  श्यओमी कंपनी ने अपना न्यू स्मार्टफोन इंडिया मार्केट में लांच किया है। इंडिया मार्केट में स्मार्ट फोनों के बीच चल रहे इस प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस स्मार्टफोन की अहमियत बहुत अधिक बढ़ जाती है।

 श्यओमी कंपनी ने  अपना न्यू स्मार्टफोन Mi 10T Pro 5G  5000mh की पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में लांच किया है। और साथ में आपको इस स्मार्टफोन में एक बड़ी डिस्प्ले और जबरदस्त प्रोसेसर भी दिया जा रहा है। अगर आपके पास स्मार्टफोन लेने के लिए एक अच्छा बजट है तो आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। क्योंकि इस स्मार्टफोन की प्राइस थोड़ी सी ज्यादा है। आइए अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mi 10T Pro 5G  स्मार्ट फोन के फीचर्स प्राइस और रिव्यु के बारे में बताते हैं।

Table of Contents

  • Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : प्राइस  और लॉन्चिंग डेट
  • Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन :  डिस्प्ले
  • Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : परफॉर्मेंस
  • Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : कैमरा
  • Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : बैटरी बैकअप
  •  निष्कर्ष

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : प्राइस  और लॉन्चिंग डेट

 श्यओमी कंपनी ने अपना  स्मार्टफोन इंडिया में पिछले सप्ताह लांच किया है। यह स्मार्टफोन मार्केट में अभी केवल एक ही वैरीअंट में लांच किया गया है। आपको इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने मार्केट में इस स्मार्टफोन की प्राइस ₹39999 रखी है। और यह स्मार्टफोन मार्केट में अभी तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें से ये स्मार्टफोन आपको अरोरा ब्लू कॉस्मिक ब्लैक और  लूनार सिल्वर कलर वैरीअंट में मिल जाएगा।

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन :  डिस्प्ले

 सबसे पहले हम बात करते हैं इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बारे में। Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस की एक बड़ी डिस्प्ले दी गई है। और साथ में आपको इस स्मार्टफोन में 1080 * 2401 पिक्सेल रेजोल्यूशन  भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसकी डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 144Hz  है ।

 और आपको इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले के साथ hdr10 का सपोर्ट भी मिलता है।  आपको इस स्मार्टफोन में गेमिंग खेलते टाइम एक अलग ही अनुभव का एहसास होगा। इस स्मार्टफोन में गेम खेलते टाइम आपको लेगिंग या स्लो  प्लेइंग की कोई भी समस्या नहीं होने वाली है। आप इस स्मार्टफोन में हाई ग्राफिक वाले गेम बहुत ही आसानी से खेल सकते हैं। और आपको इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का  प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है।

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ MIUI 12  का भी सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको  क्वालकॉम का स्नैप ड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है  और यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित है। अगर हम इस स्मार्टफोन के नेवीगेशन के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन की नेविगेशन आईफोन की तरह दिखता है।

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : कैमरा

 Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन में आपको जबरदस्त  और पावरफुल कैमरे का सेटअप दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में आपको कैमरे के लिए बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।  इस स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी की बहुत ही बेहतरीन बताया गया है। आप इस स्मार्टफोन से वीडियोग्राफी भी बहुत ही स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में आपको टिपल कैमरे का सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और दूसरे कमरे में आपको 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरे कैमरे में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। और इस स्मार्टफोन में आपको सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन : बैटरी बैकअप

Mi 10T Pro 5G  स्मार्टफोन में आपको 5000mh की पावरफुल बैटरी दी गई है। और साथ में इस स्मार्टफोन में 33 वाट की फास्ट चार्जिंग कभी सपोर्ट मिलता है।  कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि आप इस स्मार्टफोन फोन को एक बार चार्ज करने के बाद बहुत ही आराम से 36 घंटे का बैटरी बैकअप ले सकते हैं।

पानी में गिरे हुए मोबाइल को ठीक कैसे करें ?

 निष्कर्ष

 दोस्तों अगर आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। और आपके पास स्मार्टफोन  लेने के लिए एक अच्छा बजट है तो आप इस स्मार्टफोन को परचेज कर सकते हैं। क्योंकि स्मार्टफोन थोड़ा सा महंगा तो है पर आपको इस स्मार्टफोन में प्राइस के साथ से वह सभी फीचर्स दिए जा रहे हैं जो आपको एक  अच्छे स्मार्टफोन के लिए जरूरी होते हैं।

 आशा करता हूं कि दोस्तों आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। अगर आप टेक्नोलॉजी के रिलेटेड सभी अपडेट टाइम टू टाइम पाना चाहते हैं तो आप हमारे इस टेक्नोलॉजी ब्लॉगिंग वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य करें धन्यवाद।

Recent Posts

  • Android Application बना कर पैसे कैसे कमाए
  • Shopy : Online Store & Catalogue Apps क्या हैं?
  • कोरोना महामारी के बीच आपको इन ट्रिक्स से मिल सकता है प्रमोशन
  • जीमेल अकाउंट में अपनी प्रोफाइल पिक्चर कैसे चेंज करें
  • बाइक को किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • FBS Trading Apk File क्या हैं? | What Is FBS Trading Apk File
  • व्हाट्सएप के 5 ट्रिक जो आप नहीं जानते होंगे
  • किसी भी फोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करे ?
  • अपना खुद का ऑर्गेनिक फूड स्टोर कैसे ओपन करें
  • जानिए किन जरियों से आप कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई

Follow US on

Categories

  • Amazing Fact
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • Business
  • FINANCE
  • MAKE MONEY
  • ONLINE MARKETING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020

About This Site

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms and Conditions
©2022 Gtustdy | Design: Newspaperly WordPress Theme