Gtustdy

Technical Tips Blog

Menu
  • Home
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING
Menu

गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें ?

Posted on July 22, 2021July 8, 2021 by admin

गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें ? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं अपना गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं अपना गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें? तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपना गूगल अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।

गूगल अकाउंट का नाम आप सभी ने जरूर सुना होगा।अगर आप एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर है तो मुझे पूरा यकीन है आपके पास एक गूगल अकाउंट तो जरूर होगा। बिना गूगल अकाउंट के हम गूगल के किसी भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो आप कहीं पर भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते ना ही कोई ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। गूगल अकाउंट आज हमारे लिए एक बहुत आवश्यक अकाउंट बन चुका है। जब आप नया स्मार्टफोन खरीदते हैं और इसे पहली बार ओपन करते हैं तो यह बिना गूगल अकाउंट के ओपन नहीं होता।

हम सभी के स्मार्टफोन में एक जीमेल एप्लीकेशन होता है। इस जीमेल अकाउंट में हमारे ढेर सारे ईमेल मैसेज प्रतिदिन आते हैं। जब भी हमसे कहीं पर कांटेक्ट इनफार्मेशन मांगी जाती है हम वहां पर अपना गूगल अकाउंट दे देते हैं। लेकिन दोस्तों कई बार ऐसा होता है हम किसी ऐसी जगह पर अपना गूगल अकाउंट जमा कर देते हैं जहां से हमें ढेर सारे परेशान करने वाले मैसेज आने लगते हैं। यदि आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना गूगल अकाउंट डिलीट करना होगा।

Read More – Auto Redirection क्या है ? Auto Redirection कैसे करें?

कई बार टेंपरेरी वर्क के लिए हम गूगल अकाउंट क्रिएट कर लेते हैं। बाद में जब इस पर ढेर सारी मेल आने लगती हैं तो हम इसे डिलीट करना चाहते हैं। लेकिन दोस्तों गूगल अकाउंट को डिलीट करना इतना आसान नहीं है। गूगल अकाउंट को डिलीट करने का तरीका थोड़ा सा अलग है। यदि आप गूगल अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही जानकारी होनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें इस बारे में संपूर्ण जानकारी बताएंगे।

गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें ?

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें? तो इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करें। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप गूगल अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के जीमेल एप्लीकेशन को ओपन करना है। जीमेल एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको जीमेल का होम इंटरफेस दिखाई दे रहा होगा।
  • अब आपको बाई तरफ ऊपर कॉर्नर में देखना है आपको आपकी फोटो दिखाई दे रहे होगी। आपको अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। स्क्रीन में आपको एक माय अकाउंट ऑप्शन दिखाई देगा। आपको माय अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ढेर सारे नए ऑप्शन ओपन होंगे। थोड़ा नीचे आपको एक अकाउंट असिस्ट्रेंस नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आपको डिलीट योर अकाउंट एंड सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको डिलीट योर गूगल अकाउंट एंड डाटा ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपसे आपकी आइडेंटी कन्फर्म की जाएगी। आईडेंटिटी कंफर्म करने के लिए आपको अपना गूगल पासवर्ड इंटर करना होगा।।
  • अब इसके बाद नीचे आपको एक चेक बॉक्स दिखाई देगा। चेक बॉक्स में आपको चेक करना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको फिर से एक बार डिलीट अकाउंट बटन पर क्लिक करना है।
  • दोस्तों अब आपका अकाउंट ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा। अब आपके अकाउंट में किसी भी तरह का कोई जीमेल मैसेज या नोटिफिकेशन नहीं आएगी।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस प्रकार आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके अपना गूगल अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया अपना गूगल अकाउंट कैसे डिलीट करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Recent Posts

  • Android Application बना कर पैसे कैसे कमाए
  • Shopy : Online Store & Catalogue Apps क्या हैं?
  • कोरोना महामारी के बीच आपको इन ट्रिक्स से मिल सकता है प्रमोशन
  • जीमेल अकाउंट में अपनी प्रोफाइल पिक्चर कैसे चेंज करें
  • बाइक को किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • FBS Trading Apk File क्या हैं? | What Is FBS Trading Apk File
  • व्हाट्सएप के 5 ट्रिक जो आप नहीं जानते होंगे
  • किसी भी फोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करे ?
  • अपना खुद का ऑर्गेनिक फूड स्टोर कैसे ओपन करें
  • जानिए किन जरियों से आप कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई

Follow US on

Categories

  • Amazing Fact
  • APPLICATION
  • BLOGGING
  • Business
  • FINANCE
  • MAKE MONEY
  • ONLINE MARKETING
  • SEO AND SMO
  • SOFTWARE
  • TIPS AND TRICKS
  • WEB HOSTING

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020

About This Site

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms and Conditions
©2022 Gtustdy | Design: Newspaperly WordPress Theme