4 तरीकों से कर सकते हैं अपने कंप्यूटर/लैपटॉप को Shutdown – दोस्तों जो भी लोग कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर काम करते हैं, तो वह काम करने के बाद अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को Shutdown करते हैं। काफी यूजर्स को Shutdown करने के केवल एक या दो तरीके आते हैं। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को बड़े ही आसानी से Shutdown कर सकते हैं। अगर आप भी इन कमाल के तरीकों को जानना चाहते हैं, तो आप हमारे साथ आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Table of Contents
Computer/Laptop Shut Down करने के तरीके
दोस्तों अब हम आपको 4 ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप को बड़े ही आसानी से Shutdown कर सकते हैं।
(1) Manually Shut down
इस तरीके का इस्तेमाल दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। जो भी लोग शॉर्टकट की सहायता से अपने कंप्यूटर को Shutdown करना नहीं जानते हैं। वह भी इसी तरीके का इस्तेमाल करते हैं, इसी की वजह से यह तरीका काफी ज्यादा आसान है।
- दोस्तों आपको सबसे पहले तो लेफ्ट साइड के अंदर विंडो का आइकन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
- फिर आपको लेफ्ट साइड में यहां पर पावर का ऑप्शन मिलेगा, आप उस पर क्लिक कर दें।
- फिर आपको Shutdown पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद, अब आपका कंप्यूटर या फिर लैपटॉप Shutdown हो जाएगा।
(2) Shutdown करने की शॉर्टकट की-
दोस्तों दुनिया के अंदर काफी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसमें केवल आपको कीबोर्ड की सहायता से ही कंप्यूटर को Shutdown करना होता है। इसके अंदर आपको ज्यादा समय नहीं लगता। इसके लिए आपको केवल एक शॉर्टकट की को याद रखना होता है। जिसकी सहायता से आप उसे Shutdown कर सकते हैं।
- दोस्तों अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप को Shutdown करने के लिए, आपको अपने कीबोर्ड से Alt+F4 को दबाना है।
- उसके बाद आपको Shutdown पर क्लिक करना है।
- दोस्तों इसका उपयोग करने से पहले आपको अपने सिस्टम के अंदर सभी प्रोग्राम्स को बंद करना होगा। क्योंकि अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कंप्यूटर Shutdown की वजह आपका प्रोग्राम बंद पहले हो जाएगा, इसलिए इसका ध्यान रखें।
(3) एंड टास्क से Shutdown –
दोस्तों यह फीचर हर किसी कंप्यूटर के अंदर मौजूद होता है। आप इसकी सहायता से किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं। अगर आपका कंप्यूटर हैंग हो जाता है, तो आप इसकी सहायता से अपने कंप्यूटर को Shutdown कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने कीबोर्ड पर Ctrl+Alt+Delete बटन को एक साथ दबाना होगा।
- फिर आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी।
- आपको यहां पर राइट साइड में पावर का आइकन मिलेगा।
- आपको पावर वाले आइकन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Shutdown का ऑप्शन मिलेगा, आपको Shutdown वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- बस आप इतना सब करके ही अपने कंप्यूटर को इस फीचर की सहायता से Shutdown कर सकते हैं।
(4) Window+X Shutdown
दोस्तों अगर आप चाहे तो आप कंप्यूटर या फिर अपने लैपटॉप को एक और शॉर्टकट की, की सहायता से भी Shutdown कर सकते हैं। यह शॉर्टकट की काफी अच्छी होती है, आप इसके जरिए भी अपने काफी सारे काम कर सकते हैं। इसके अंदर आपको काफी तरह के फीचर्स भी मिल जाते हैं।
- आपको सबसे पहले अपने कीबोर्ड में Window+X को दबाना होगा।
- फिर आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी।
- दोस्तों इस लिस्ट के अंदर आपको Shutdown और साइन आउट का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको यहां पर Shutdown का ऑप्शन मिलेगा, आपको Shutdown वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद ही आपका कंप्यूटर Shutdown हो जाएगा।