ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च कैसे करें कुछ आसान टिप्स – आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च कैसे करें? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान तरीके बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च कर सकते हैं। तो साथियों अगर आप अपने ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए ।
अगर आप अभी एक शुरुआती ब्लागर हैं आपको ब्लॉगिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो निश्चित रूप से आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए। होता यह है कि शुरुआती ब्लॉगर को अपने ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च करने में बहुत समस्या होती है। जो प्रोफेशनल ब्लॉगर होते हैं जिन्हें ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव होता है वह अपने ब्लॉग के लिए अच्छे-अच्छे कंटेंट भी सर्च करके लिख लेते हैं जिससे उनके ब्लॉग पर ढेर सारा ट्रैफिक आता है। लेकिन इस मामले में शुरुआती बुलाकर थोड़ा पीछे रह जाते हैं क्योंकि उन्हें कंटेंट रिसर्च करना नहीं आता।
ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए आपको एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए अगर आप कंटेंट रिसर्च करना नहीं जानते तो आप कभी भी अच्छा कंटेंट नहीं लिख सकते। और जब तक आप अच्छा कंटेंट नहीं लिखेंगे तब तक आपके ब्लॉग पर कोई भी ट्रैफिक नहीं आएगा। इसीलिए आपको कंटेंट रिसर्च करना आना चाहिए।
Read More – Wikipedia से बैकलिंक्स कैसे बनाएं ? जानिए पूरा प्रोसेस यहां पर
कंटेंट रिसर्च करना कोई बहुत मुश्किल वाला काम नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर कंटेंट रिसर्च कर सकते हैं। आज से कुछ वर्षों पहले जब टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा डिवेलप नहीं थी तब लोगों को कंटेंट रिसर्च करने में अनेक समस्याएं होती थी। लेकिन अब अनेक नई नई टेक्नोलॉजी डेवलप हो गई है जिससे आप अपने ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट बहुत आसान तरीके से रिसर्च कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आसान टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग के लिए कम समय में अच्छा कंटेंट रिसर्च कर सकते हैं।
Table of Contents
ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च कैसे करें?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं ब्लॉग के लिए कंटेंट रिसर्च कैसे करें? नीचे हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। कटेंट रिसर्च करने के लिए नीचे बताए गए आसान तरीकों को फॉलो करें
Quora की मदद से कंटेंट रिसर्च करें
दोस्तों अगर आप कम समय में trending content रिसर्च करना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा आप कोरा का इस्तेमाल करें। शायद आपने कोरा के बारे में सुना हो। कोरा एक प्रकार का क्वेश्चन आंसर प्लेटफार्म है। पूरा के अंदर ढेर सारे लोग अपने प्रश्न पूछने के लिए आते हैं। सबसे पहले आपको कोरा में अपना एक अकाउंट बनाना है। इसके बाद आपको कोरा से उन सभी टॉपिक को नोट करना है जिन टॉपिक के बारे में लोगों को जानकारी चाहिए। इसके बाद आप उन टॉपिक पर अपना आर्टिकल लिखिए और लोगों को उस आर्टिकल के बारे में बताइए। इस तरह आप लोगों की हेल्प करके अपने ब्लॉग पर कैसे बढ़ा सकते हैं और एक अच्छा कंटेंट लिख सकते हैं।
विकिपीडिया का इस्तेमाल करें
कंटेट रिसर्च करने के लिए आप विकिपीडिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विकिपीडिया एक बहुत पुराना तथा एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है जहां पर आपको ढेर सारे लेटेस्ट टॉपिक की इंफॉर्मेशन मिल जाएगी। विकिपीडिया पर आप देख सकते हैं कि लोगों को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन किस टॉपिक पर होती है। यदि आपको उस टॉपिक पर जानकारी है तो आप उस टॉपिक पर अपना आर्टिकल लिखकर अपना ट्रैफिक इनक्रीस कर सकते हैं।
यूट्यूब पर अपना कंटेंट ढूंढें
अगर आप बहुत कम समय में अच्छा कंटेंट और उस कंटेंट के साथ-साथ उसका पूरा इंफॉर्मेशन निकालना चाहते हैं तो इसके लिए यूट्यूब सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। यूट्यूब की मदद से आप दुनिया के किसी भी टॉपिक पर आर्टिकल लिख सकते हैं। इसके लिए बस आपको यूट्यूब पर लोकप्रिय चैनल पर विजिट करना है। यहां पर आपको अपना आर्टिकल लिखने के लिए एक अच्छा टॉपिक तथा आर्टिकल लिखने के लिए एक अच्छा मैटर मिल जाएगा। इसकी सहायता से आप एक फुल डिटेल आर्टिकल लिखकर लोगों की हेल्प कर सकते हैं।
Books or magazine का इस्तेमाल करें
जी हां दोस्तों कंटेंट सर्च करने के लिए बुक्स और मैगजीन भी एक अच्छा सोर्स है। आपको मार्केट में ढेर सारे प्रोफेशनल ब्लॉगर और ऑथर की बुक्स मिल जाएंगे जिन बुक्स को पढ़कर आप उन से नई नई चीजें सीख सकते हैं और उसे अपने दोस्तों के पास ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
निष्कर्ष
साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कंटेंट रिसर्च किसे कहते हैं? कंटेंट रिसर्च कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।